संदेश

गणपती पूजा ganpati PUJA लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आखिर क्यों किया जाता है सबसे पहले गणपती पूजन

चित्र
श्री गणेशय  नमः     ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा॥  क्यों सबसे पहले किया जाता है   --------  गणपती पूजन  पौराणिक कथा के अनुसार एक बार सभी देवी-देवताओं के बीच इस बात पर विवाद हुआ कि आखिर धरती पर सबसे पहले किस देवता का पूजन होना चाहिए. सभी अपने-आपको एक-दूसरे से श्रेष्ठ बताने लगे. ​देवताओं के बीच उत्पन्न हुए इस विवाद को देखकर नारद जी ने सभी देवताओं को भगवान शिव की शरण में जाने की सलाह दी. सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे और उनको पूरी स्थिति के बारे में बताया. जब भगवान शिव ने देवताओं के इस झगड़े को देखा तो इसे सुलझाने के लिए एक योजना बनाई. उन्होंने इसके लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की. प्रतियोगिता के अनुसार सभी देवताओं को अपने-अपने वाहन पर बैठकर पूरे ब्रह्माण्ड का चक्कर लगाने के लिए कहा गया. जो भी देवता ब्रह्माण्ड का चक्कर लगाकर सबसे पहले वापस आएगा उसे ही धरती पर प्रथम पूजनीय देवता का स्थान दिया जाएगा. भगवान​ शिव की बात सुनकर सभी देवता अपना-अपना वाहन लेकर ब्रह्माण्ड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े. इस प्रतियोगिता में गणेश जी भी शामिल थे और उनकी सवारी चूहा थ